धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 10 सितंबर 2023: मिथुन राशि के जातकों के विवाह की बात चल सकती है
आज का राशिफल 10 सितंबर 2023: मिथुन राशि के जातकों के विवाह की बात चल सकती है
मेष राशि: जो काम अटके पड़े थे उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा तथा छोटी.छोटी खुशियाँ मिलती ही रहेंगी जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा। मेष राशि का लकी नंबर 5 मेष राशि का लकी कलर महरून
वृषभ राशि: आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। परिवार के किसी सदस्य से कोई दुखद समाचार भी मिल सकता हैं। ऐसे में व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। वृषभ राशि का लकी नंबर 3 वृषभ राशि का लकी कलर आसमानी
मिथुन राशि: आपके विवाह की बात चल सकती हैं। कहीं से अच्छा रिश्ता भी आ सकता हैं लेकिन आपकी माता का मन उसमे कम होगा। किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे अन्यथा यह हानिकारक सिद्ध होगा। मिथुन राशि का लकी नंबर 9 मिथुन राशि का लकी कलर संतरी
कर्क राशि: किसी से कुछ कहना चाहेंगे लेकिन आपका शर्मीला स्वभाव ऐसा करने नहीं देगा। ऐसे में वह बात मन में ही रह जाएगी जिसका पछतावा भी रहेगा। मित्रों की सहायता मिल सकती हैं। कर्क राशि का लकी नंबर 7 कर्क राशि का लकी कलर
हरा
सिंह राशि: शेयर बाजार में पैसा लगा रखा हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। पहले से ही उस पर नज़र बनाए रखे क्योंकि यह अवसर केवल आज तक के लिए ही होगा।सिंह राशि का लकी नंबर 8 सिंह राशि का लकी कलर श्वेत
कन्या राशि: घर में किसी पुरानी बात को लेकर कलेश होने की संभावना हैं। आपकी माता और चाची के बीच झगड़ा हो सकता हैं। ऐसे में आपका बीच में बोलना विवाद को हवा देने का काम कर सकता हैं जो कि अच्छा नही रहेगा।
कन्या राशि का लकी नंबर 1 कन्या राशि का लकी कलर स्लेटी
तुला राशि: धार्मिक कार्यों में खर्च होगा तथा मन आध्यात्मिक रहेगा। पिता के साथ बाहर जाना होगा। पत्नी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन समय रहते वह संभल जाएगा। तुला राशि का लकी नंबर 6 तुला राशि का लकी कलर केसरी
वृश्चिक राशि: आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा स्थिति पहले की अपेक्षा बिगड़ सकती हैं। सभी के साथ बोलते समय मीठी वाणी का प्रयोग करे। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 4 वृश्चिक राशि का लकी कलर नीला
धनु राशि: मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा तथा मन प्रसन्न रहेगा। कोई बात मन ही मन प्रसन्न करेगी लेकिन इसे किसी से साँझा नहीं करेंगे। सभी के बीच आपसी सहयोग में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। धनु राशि का लकी नंबर
8 धनु राशि का लकी कलर पीला
मकर राशि: सांझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसा घटित हो सकता हैं जिसकी अपेक्षा नही होगी। हालांकि अंत में यह आपको लाभ देने वाला ही सिद्ध होगा। मकर राशि का लकी नंबर 1 मकर राशि का लकी कलर गुलाबी
कुंभ राशि: किसी बात को लेकर मन में आशंका रहेगी तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी उलझन में फंसे रहेंगे। ऐसे में बड़ो का परामर्श काम आ सकता हैं। नौकरी में लाभ मिलने के संकेत है। कुंभ राशि का लकी नंबर 4 कुंभ राशि का लकी कलर भूरा
मीन राशि: जो लोग अपनी नौकरी में परिवर्तन लाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कहीं से आपको नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता हैं जिससे घरवालों का मन आनंदित रहेगा। मीन राशि का लकी नंबर 2 मीन राशि का लकी कलर ग्रे
