Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफलः 1 मार्च 2023 : धनु राशि के जातकों का नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे

मेष: महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग हैं। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में व्यवस्तता बढ़ेगी।
बृषभ: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा।


मिथुन: पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। मौजूद साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
कर्क: अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मार्च 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का दिन सफलता से भरा है व यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं


सिंह: संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा।


तुला: कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय।
वृश्चिक: संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।

यह भी पढ़ें 👉  आज 30 मार्च 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा


धनु: नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा।
मकर: भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक समस्याओं के बारे में संबंधियों से खुलकर बात करें

यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मार्च को है महावीर जयंती : जिन्होंने दिया था अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य, अपरिग्रह व अचौर्य के पांच व्रतों का पालन करने का संदेश


कुंभ: कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
मीन: भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयों से न घबराएं आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING