धर्मक्षेत्र
सूर्य, गुरु पर लगने वाली है कल राहु की नजर, कर्क राशि सहित 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
सूर्य, गुरु पर लगने वाली है राहु की नजर, कर्क राशि सहित 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
सीएन, हरिद्वार। सूर्य गोचर 15 जून को होने जा रहा है। इसी के साथ सूर्य और गुरु की मिथुन राशि में 12 साल बाद युति होगी लेकिन, इस समय राहु इन दोनों शुभ ग्रहों को नजर लगाने वाले हैं। बता दें कि राहु इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे है जिस वजह से राहु की पंचम दृष्टि दोनों ग्रहों पर पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राहु के सूर्य और गुरु के साथ शत्रुता पूर्ण संबंध है ऐसे में सूर्य और गुरु का प्रभाव कम हो जाएगा। जिस वजह से कर्क सिंह सहित 5 राशियों के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही करियर में भी आपको उतार चढ़ाव रहेगा। मन में निराशा रह सकती है। सामाजिक मोर्चे पर भी कई दिक्कते रहने वाली हैं। आइए जानते हैं सूर्य गुरु की युति का किन.किन राशियों पर अशुभ प्रभाव रहने वाला है। सूर्य गोचर मिथुन राशि में होने के साथ सूर्य और गुरु की युति बनेगी। मिथुन राशि में 12 साल बाद सूर्य और गुरु की युति बनने जा रही है। इसी के साथ सूर्य और गुरु पर राहु की पंचमी दृष्टि होने से सूर्य और गुरु प्रभावित होंगे। जिसका असर सभी राशियों पर भी दिखाई देगा। लेकिन राहु की पंचम दृष्टि होने से 5 राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह बताया गया है। राहु व्यक्ति को भ्रमित कर देता है। राहु इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य और मिथुन की युति 15 जून को मिथुन राशि में रहेगी। ग्रहों की यह अद्भुत संयोग करीब 1 महीने तक रहने वाला है। ऐसे में कर्क सहित 5 राशियों को कारोबार और पारिवारिक मामलों में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि: अचानक बढ़ेंगे खर्चे
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति उनके 12वें भाव में बनने जा रही है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चे अचानक से बढ़ जाएंगे। जिस वजह से आपका संचित धन भी खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको विदेश यात्रा यदि पहले से बनी हुई है तो वह रद्द हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि, आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि: रिश्तों में आएगी खटास
सूर्य और गुरु की युति आपके 11वें भाव में होने जा रही है। ऐसे में आप अपने दोस्तों से रिश्तों में दूरी महसूस कर सकते हैं। साथ ही आपके अपने बड़े भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। इस दौरान कोई भी ऐसा काम न करें जो समाज में आपकी प्रतिष्ठा को खराब कर दें। सामाजिक स्तर पर आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कमाई के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। साथ ही आपको कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। इस अवधि में आपकी कोई इच्छा अधूरी रहने वाली है। जिस वजह से आप थोड़ा निराश हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि: जीवन में आएगा बदलाव
सूर्य और गुरु की युति आपके अष्टम भाव में होने जा रही है। ऐसे में आपको अचानक जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए कोशिश करें की आप इस दौरान अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग इस दौरान थोड़ा संभलकर करें। साथ ही इस दौरान हो सकता है कि पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आपके पक्ष में न रहें। इसलिए कोशिश करें की आप विवाद से थोड़ा दूर ही रहें। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में कम ही लगेगा।
मकर राशि: शत्रु रहेंगे हावी
सूर्य और गुरु की युति आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रही है। ऐसे में आपको अपने शत्रुओं से बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आपको शत्रु इस समय हावी हो सकते हैं। साथ ही आपको कोई चोट आदि लगने की भी संभावनाएं हैं। इस दौरान आपको छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रह सकती हैं यदि आप उन्हें नजरअंदाज करते हैं तो आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है। अगर आप कोई लोन आदि लेने का सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं अच्छा रहेगा यदि आप इस समय लोन लेते हैं तो आप उसे चुकाने में असफल रहेंगे। आपके अपने करीबियों के साथ संबंध थोड़ा बिगड़ सकते हैं।
मीन राशि: शत्रु रहेंगे हावी
सूर्य और गुरु की युति मीन राशि वालों के चौथे भाव में होने जा रही है। ऐसे में आपको वाहन आदि के कारण काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही आपकी माता की सेहत भी थोड़ा अस्वस्थ रह सकती है। उनकी सेहत का ख्याल रखें। शादीशुदा जातकों के अपने ससुर से संबंध थोड़ा बिगड़ सकते हैं। उनके साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। अगर आप संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस समय थोड़ा सोच समझकर ही फैसला लेना चाहिए। इस समय आप थोड़ा भावुक भी ज्यादा रह सकते हैं जिस वजह से आपको फैसले लेने में थोड़ा परेशानी हो सकती है।
