Connect with us

धर्मक्षेत्र

योगाभ्यास के साथ वेद-पुराण संवाद और नदियों की संस्कृति पर गोष्ठी का आयोजन

योगाभ्यास के साथ वेद-पुराण संवाद और नदियों की संस्कृति पर गोष्ठी का आयोजन
सीएन, उत्तरकाशी।
नमामि  गँगे अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे टीम द्वारा स्वामी वेदानंद वेद विद्यालय उत्तरकाशी में आज उपस्थित छात्रों को योगाभ्यास के साथ वेद-पुराण संवाद और नदियों की संस्कृति पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। मां गंगा जी की स्वच्छता की जिम्मेदारी कुछ तुम्हारी कुछ हमारी विषय पर गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने नदियों के साथ भारतीय सभ्यता संस्कृति स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ करो योग रहो निरोग पर विशेष बल दिया और उपस्थित छात्रों को नमामि गंगे पत्रिका भेंट की। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे टीम के सह संयोजक डॉ दीपक भंडारी ने वेद विज्ञान सीख रहे छात्रों को योग की विभिन्न क्रियाओं से अवगत कराया। नमामि गंगे की संयोजक मधु बहुगुणा और डॉ. रामधन नौटियाल और संस्कृताचार्य विमल भट्ट ने वेदों पर चर्चा करते हुए नदियों के किनारों पर भारतीय सभ्यता संस्कृति पर प्रकाश डाला। इस परिवर्तन की यात्रा में जुड़ें क्योंकि जब तन स्वस्थ, मन शांत और नदियाँ निर्मल हों तभी सच्चा विकसित भारत बनता है! कार्यक्रम में वेदाचार्य राम जी शुक्ला, शिवम् अग्निहोत्री और शिवम् झा के साथ संचालन स्वाति नौटियाल ने किया।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING