Connect with us

उत्तर प्रदेश

19 मार्च को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, महादेव की पूजा से दूर होंगे सभी दोष

19 मार्च को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, महादेव की पूजा से दूर होंगे सभी दोष
सीएन, प्रयागराज।
हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत को रखने वाले व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और भगवान भोलेनाथ उसे सभी दोष खत्म कर देते हैं। प्रदोष के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस माह चैत्र में 19 मार्च, रविवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जो कि रवि प्रदोष कहा जाएगा। त्रयोदशी तिथि आरंभ- 19 मार्च 2023 सुबह 08 बजतकर 07 मिनट पर।  त्रयोदशी तिथि समापन- 20 मार्च 2023 सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर। शिव पूजा का समय – 19 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक।
यश, वैभव की प्राप्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में यश और वैभव की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मनोवांछित फल भी मिलता है। एक पौराणिक कथा के मुताबिक, एक बार चंद्र देव को कुष्ठ रोग हो गया था, तब उन्होंने भगवान शिव की उपासना की थी और देवों के देव महादेव ने उनके सभी दोष दूर कर उन्हें स्वस्थ्य कर दिया था।
भेंट का महत्व
माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है उसे जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अतः आज के दिन रात के पहले प्रहर में शिवजी को कुछ न कुछ भेंट अवश्य करना चाहिए।
प्रदोष व्रत पूजा विधि
– इस दिन सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद भोलेनाथ की पूजा कर उनके सामने व्रत का संकल्प लें। प्रदोष व्रत के दिन शिव परिवार की पूजा की जाती है। भोलेनाथ को जल से अभिषेक करें और फिर उन्हें बेलपत्र, धतूरा, शमी की पत्तियां और गन्ने का रस चढ़ा दें। अब धूप-दीपक जलाकर भगवान शिव के मंत्र, शिव चालीसा और व्रत कथा का पाठ करें। इसके बाद अंत में शिव जी की आरती करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING