Connect with us

आपदा

नैनीताल के समीप दुदिला में बारिश का कहर, मवेशी सहित मकान व गौशाला तबाह

सीएन, नैनीताल। नगर के समीपवर्ती बजून गांव के तोक दुदिला में सोमवार की रात हुई तेज बारिश के चलते एक मकान पूरी तरह मलवे में दब गया। जिस कारण मकान के गौशाला में बंधे दो दुधारू मवेशी भैंस व एक घोड़ा दब गया। साथ ही खेती की जमीन भी मलवे में तब्दील हो गई। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र के पट्टी पटवारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मकान तोक दुदिला निवासी भूपाल सिंह ढैला का है, जो उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व बनाया था। यहां वे दिन में रहते थे और रात को परिवार सहित दूसरे घर रहते थे। लेकिन रात की बारिश में उनका नया बना मकान गोशाला में बंधे तीन मवेशी (दो भैंस व एक घोड़ा) दब गए। साथ ही उनकी उपजाऊ जमीन मलवे में बदल हो गई है। बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जे सी बी मशीनों से कटान हुआ और सड़क निर्माण का मलबा सड़क के नीचे डाल दिया गया और यही मलवा दुदिला तोक में गया है। इसी स्थान पर दो वर्ष पूर्व चट्टान भी खिसक गई थी, जिसमें एक मोटर साइकिल मलव गायब हो गई थी। साथ ही लम्बे समय यह मार्ग यातायात के लिये बन्द भी हुआ था। बजून के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व अन्य ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की तत्काल मदद करने की मांग की है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING