Connect with us

आपदा

उत्तराखंड में एक बार फिर सुबह भूकंप के लगे झटके

सीएन, उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बार फिर सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गये है। समस्त तहसील थाना चौकियों से प्राप्त सूचनानुसार किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई है। जिला मुख्यालय के आस -पास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया जनपद के अन्य तहसील/थाना/चौकियों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किये गये है। भूकंप से किसी प्रकार की जन धन के हानि की सूचना नहीं है। यह भूकंप के झटके सुबह 5:40 पर रिक्टर स्केल पर महसूस किए गए।आ रही खबरों के अनुसार सुबह 5:00 बज कर 40 मिनट पर भूकंप के झटके पृथ्वी की सतह से 5 किलोमीटर अंदर महसूस किए गए।जिसका उत्तरकाशी मुख्यालय के नजदीक ग्राम मांडो के जंगल में केंद्र बताया जाता है। जिला मुख्यालय की तहसील पटवारी ढूंढा चिन्यालीसौड़ बड़कोट पुरोला धनवंतरी क्षेत्र अगर भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 की तीव्रता मापी गई है जो उत्तरकाशी के जंगलों के क्षेत्र में पाई गई

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING