Connect with us

आपदा

नैनीताल लोअर मॉल रोड पर फिर संकट के बादल, 10 इंच धंसी सड़क, वाहन रपटा, एक घायल

सीएन, नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल प्राकृतिक संकट में है। अवैज्ञानिक व अंधाधुंध निर्माण कार्यों से नैनीताल को संकट में डाल दिया है। वाहनों के दबाव के कारणों से सडकों का बुरा हाल है। चारो ओर से मंडरा रहे खतरे के बाद अब लोअर मॉल रोड पर भी फिर संकट के बादल मंडराने लगे है। अपर मॉल रोड स्थित नैनीताल बैंक के समीप लोअर मॉल रोड करीब 10 इंच धंस चुकी है। हालांकि विभाग ने मोटी दरारों को सीमेंट से भर दिया गया है लेकिन सड़क काफी धंस चुकी है और मुख्य सड़क होने के चलते यहां पर गाड़ियों का काफी दबाब बना रहता है ऐसे में अगर यहां पर वाहनों का दबाव कम नही किया गया तो किसी दिन भी सड़क झील में समा सकती है। बता दे कुछ वर्ष पूर्व ही इससे करीब 30 मीटर आगे पूरी सड़क झील में समा गई थी और यही स्थिति फिर से बनने जा रही है। सड़क में दरार इतनी बड़ी है कि यहां पर अंधेरा होने के चलते दुपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार भी हो रहे है।जबकि संबंधित विभाग द्वारा दोनों ओर बेरिकेटिंग की जानी चाहिए जिससे हादसों से बचा जा सके। रविवार देर शाम भी यहाँ पर एक दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुका था गनीमत रही कि वह झील में नही गिरा, घायल को पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता कैलाश अधिकारी व अन्य लोग अस्पताल लेकर गए। इधर लोनिवि के सूत्रों ने बताया कि दरारें भर दी गई हैं, बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING