Connect with us

आपदा

भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती, आधी रात जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे लोग, दहशत

भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती, आधी रात जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे लोग
सीएन, चुराचांदपुर।
मणिपुर में बुधवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 दर्ज की गई है। हालांकि इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 28 मई 2025 को तड़के 1.54 बजे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। जब भूकंप आया तब अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे। मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में बुधवार तड़के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। मणिपुर में आए इस भूकंप की जानकारी देते हुए नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भारतीय समयानुसार, मणिपुर में रात 1.54 बजे भूकंप आया। जब भूकंप आया तब अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे। वहीं अचानक भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दर गए और अपने घरों से बाहर निकल गए।  जानकारी के अनुसार, मणिपुर में आए इस भूकंप के झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके खासकर शिलांग और उसके आस.पास के क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं। झटकों के कारण कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि फिलहाल किसी भी तरह की जान.माल की हानि की सूचना नहीं मिली है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING