Connect with us

आपदा

नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, कैंचीधाम व खनस्यू में मॉकड्रिल में दिखाई बचाव दलों ने ताकत

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश अनुसार जनपद नैनीताल की विभिन्न पांच तहसीलों नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, कैंचीधाम और खनस्यू में आपदा पूर्वाभ्यास अभियान/मॉकड्रिल किया गया। पूर्वाहन 10:30 बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल में जिला मुख्यालय के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन, कल्सिया नाला क्षेत्र हल्द्वानी, रेंजर ऑफिस के समीप वन क्षेत्र कालाढूंगी में बाघ का हमला, कैंची धाम मंदिर परिषद नैनीताल में भगदड़, बोट हाउस क्लब माल्लीताल में नाव पलटने और असोड़ बैंड ओखलकांडा-करायल के बीच बड़ी वाहन दुर्घटना बस के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना के तत्काल बाद जनपद प्रशासन, राहत एवं बचाव दल, चिकित्सा स्वास्थ्य, पुलिस, आपदा प्रबंधन आदि संबंधित को सूचित करते हुए जिला प्रशासन राहत एवं बचाव टीमों को प्रेरित कार्रवाई हेतु मौके पर भेजा गया। आईआरएस प्रणाली को क्रियाशील  कराया गया। सभी तहसील क्षेत्र में स्टेजिंग एरिया बनाते हुए राहत एवं बचाव कार्य कराए गए। घायलों  का त्वरित उपचार कराया गया खोज एवं बचाव का कार्य कराया गया।  मॉकड्रिल के अंतर्गत बोट हाउस क्लब, मल्लीताल में नाव पलटने से 05 पर्यटक ताल में गिर गए के सूचना के तत्काल बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। ताल में गिरे पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला गया। ताल में गिरे व्यक्तियों में से 04 व्यक्तियों को स्टेजिंग एरिया में प्राथमिक उपचार देकर  डिस्चार्ज किया गया और 01 व्यक्ति  का स्वास्थ्य अधिक खराब था जिसको उपचार के लिए बी.डी. चिकित्सालय रेफर किया गया।

दूसरी घटना- वन क्षेत्राधिकार कार्यालय, कालाढूंगी में बाघ के हमले की सूचना प्राप्त हुई। सूचनाकर्ता ने बताया कि बाघ द्वारा एक व्यक्ति पर हमला किया गया है जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई और भीड़ जमा  गई है। बाघ व्यक्ति को जंगल में ले गया है। वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम द्वारा घायल व्यक्ति को सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी कालाढूंगी रैफर किया गया है। बाघ को ट्रेंकुलाइज कर नैनीताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान, 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति मेहरा ने किया अभिनंदन

तीसरी घटना-चार्टन लॉज क्षेत्र में भू-स्खलन के कारण उसमें 07 लोगों के दवे होने की सूचना मिली। राहत एवं बचाव दल तुरंत रवाना हुआ और मौके पर पहुंचा जिसने 03 व्यक्तियों को जो कम घायल थे को सकुशल निकला जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद से कुशल घर भेजा गया बाकि  03 को बीडी पांडे नैनीताल प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और एक को हायर उपचार के लिए रेफर किया।  

यह भी पढ़ें 👉  मुसलमान विज्ञान के क्षेत्र में क्यों पिछड़ रहे हैं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझना होगा : डॉ. असलम परवेज़

चौथी घटना-कैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ की सूचना प्राप्त हुई। बचाव एवं राहत दल ने मौके पर पहुंचकर 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से 03 का स्टेजिंग एरिया में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और 01 व्यक्ति को निकटतम चिकित्सालय सीएचसी खैरना में भर्ती किया गया है। हालत नियंत्रित हैं।

पांचवीं घटना-ओसाड़ बैण्ड ओखलकांडा और करायल के बीच बस खाई में गिरने सूचना प्राप्त हुई। बस में 35 व्यक्ति सवार थे, जिनमें सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल 14 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और 04 व्यक्ति खाई में गिरे थे जो गंभीर घायल थे जिन्हें उपचार के लिए सीएससी/पीएचसी ओखलकांडा/खनस्यू में रेफर किया गया है। 

छठवीं सूचना-कल्सिया नाला क्षेत्र, हल्द्वानी में त्वरित बाढ़ के कारण कुछ व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सभी 12 घायल  व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 10 को मौके पर ही प्राथमिक उपचार  के बाद रिचार्ज कर दिया और 02 व्यक्तियों को जो गंभीर रूप से घायल हैं बेस अस्पताल, हल्द्वानी रैफर किया गया है। जनपद नैनीताल में शासन प्रशासन बचाव दल एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग आदि अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों ने आपदा के दौरान तत्परता से घायलों को प्राथमिक उपचार और राहत बचाव पहुंचाकर न केवल मानवता की मिसाल पेश की बल्कि उससे उत्पन्न होने वाली भयावहता को न्यून किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा सभी घटनाओं की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।  इस दौरान डीडीओ नैनीताल गोपाल गिरी गोस्वामी, आरटीओ नैनीताल गुरुदेव सिंह, एसीएमओ नैनीताल, पुलिस कंट्रोल रूम से आनंद पंत और  एनडीआरएफ इंस्पेक्टर नाजिम हुसैन आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की शख्सियत : रचना साफ्ट ड्रिंक मार्केटिंग से लेकर लोकसंस्कृति के संवर्धन हेतु समर्पित दीवानदा की अथ: कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING