Connect with us

आपदा

उत्तराखण्ड : गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत

उत्तराखण्ड: गोदाम में आग लगने से मची अफरातफरी, दो लोगों की मौत
सीएन, रूड़की।
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां रूड़की क्षेत्र में एक पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि यह हादसा रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बादशाह होटल के सामने एक पटाखा गोदाम में हुई है। एकाएक आग लगने से अफरा-तफरी मची हुई है वहीं इस भयावह हादसे में दो लोगों की मौत की खबर मिल रही है। अभी तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING