Connect with us

अल्मोड़ा

भाजपा ने स्व. बहुगुणा जयंती के पूरे कार्यक्रम को राजनॆतिक रंग देने का कृत्य किया : मनोज

सीएन, अल्मोड़ा। विगत दिवस अल्मोड़ा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104 जयन्ती का कार्यक्रम गॆर राजनैतिक था ऒर जयन्ती समारोह समिति एंव जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन जिस प्रकार से सत्ताधारी भाजपा द्वारा गॆर राजनैतिक कार्यक्रम को राजनैतिक रंग देकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। श्री तिवारी ने कहा कि आयोजन समिति एंव जिला प्रशासन द्वारा दिये गये आमत्रंण में वह भी अपने विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के तहत स्व. बहुगुणा को श्रद्वाजंली देने कार्यक्रम में गये थे। लेकिन गॆर राजनैतिक कार्यक्रम में मेरी ही विधानसभा में मुझे संबोधन का मॊका नहीं देकर भाजपा ने पूरे कार्यक्रम को राजनॆतिक रंग देने का कृत्य किया गया जो कि बेहद निन्दनीय हैं। उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर देश के विकास में स्व. बहुगुणा का अपना विशिष्ट स्थान था। स्व. बहुगुणा को  काँग्रेस पार्टी द्वारा ही उतर प्रदेश का मुख्यमंत्री एंव केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया था। लेकिन कल आयोजित कार्यक्रम में सत्ताधारी भाजपा द्वारा उनके जयन्ती का राजनॆतिक करण किया गया वह बेहद चिन्तनीय हैं। देश के विकास में जिन महापुरुषों एंव स्वतंत्रता सेनानियों ने जो योगदान दिया था आज ऎसे कार्यक्रमों में राजनॆतिक रंग से उनके योगदान को कमतर करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। श्री तिवारी ने लोकतंत्र के चॊथे स्तम्भ पत्रकारों के साथ कार्यक्रम में दुर्व्यवहार की भी निन्दा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ ऎसा व्यवहार अशोभनीय हैं। ऎसी घटनाओं की पुनरावृत्ति स्वस्थ लोकतांत्रिक देश में सही नहीं हैं।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING