Connect with us

अल्मोड़ा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जागेश्वर धाम पहुंच की पूजा-अर्चना

सीएन, जागेश्वर धाम। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड की वादियों का लुप्त उठा रहे हैं। उत्तराखंड पहुंचने पर जहां केदारनाथ के दर्शन किए, वहीं बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज रविवार की सुबह अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम पहुंच कर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। अभिनेता अक्षय कुमार के जागेश्वर धाम पहुंचने की खबर जैसे ही लोगो को लगी, देखते ही देखते जागेश्वर मंदिर में उनको देखने और फोटो खींचने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। मालूम हो कि भगवान शिव विश्वंभर नाथ का प्रथम ज्योतिर्लिंग देवभूमि हिमालय के जागेश्वर में स्थित है। जागेश्वर का प्राचीन मृत्युंजय मंदिर धरती पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों का उद्गम स्थल है। यहां 125 देवी देवताओं का समूह स्थापित है, हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग सावन के महीने में जागेश्वर धाम पहुंचते है और भगवान भोलेनाथ को दूध, जल चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। मान्यता है की जागेश्वर धाम में विराजमान भगवान शिव मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING