Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

सीएन, अल्मोड़ा। भारत के माटी की शान, है तुम्हें नमन। कारगिल के वीर जवान, है तुम्हें नमन। उपरोक्त पंक्तियों से सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में स्थापित 24 वीं छात्रा वाहिनीं, एनसीसी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्मरण करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने कारगिल युद्द की स्थिति को दर्शाते हुए पोस्टर निर्मित किये। 24 वीं एनसीसी छात्रा वाहिनीं की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत के संयोजन में आयोजित हुई इस पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पोस्टर प्रतियोगिता में लता जलाल प्रथम, मनीषा आर्या द्वितीय और रुचि बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ. तेजपाल सिंह और डॉ ललित चन्द्र जोशी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंडर ऑफिसर प्रीति पांडे, सार्जेंट किरन चौहान, कॉर्पोरल कनिष्का बिष्ट, लांस कॉर्पोरल दीपिका पिलखवाल, लांस कॉर्पोरल रिया जोशी, कैडेट निशा बिष्ट सहित दर्जनों कैडेट्स उपस्थित थे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING