Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी को डीएम ने दिलाई शपथ, क्लब सभागार में हुआ आयोजन

सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सादगी के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी को शपथ दिलाई। जबकि प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों को क्लब के चुनाव अधिकारी रहे वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश चंद्र पंत ने शपथ दिलाई, जबकि प्रेस क्लब के कानूनी सलाहकारों को प्रेस क्लब के चुनाव में पर्यवेक्षक रहे वरिष्ठ अधिवक्ता महेश परिहार ने पद की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डीएम ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा जनहित के मुद्दों को सकारात्मक ढंग से सामने लाकर व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करेगी और जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आती है तथा विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचती है। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेस क्लब की नई टीम जनपद में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट ने मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह के स्वागत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी ने अपने संबोधन में अल्मोड़ा में पत्रकारिता के गौरवशाली अतीत को याद दिलाया। कहा कि प्रेस क्लब अपने दायित्व में खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार जताते हुए कहा कि युवा एवं ऊर्जावान जिलाधिकारी के सहयोग से प्रेस क्लब की प्रगति में अपेक्षित गति आएगी। संचालन कपिल मल्होत्रा एवं अशोक पांडे ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के मूल्यों, समाज हित की पत्रकारिता तथा प्रेस क्लब की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों के त्याग, समर्पण और संघर्ष को हमेशा याद किया जाना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह की विशेष तौर पर मौजूदगी रही।शपथ लेने वाले पदाधिकारी व सदस्य में अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, सचिव अशोक पांडे, कोषाध्यक्ष संतोष बिष्ट, उप सचिव संस्था मोहित अधिकारी, उप सचिव कार्यालय कपिल मल्होत्रा, संप्रेक्षक हरीश भंडारी, विधिक सलाहकार रोहित कार्की व संजय अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य किशन चंद्र जोशी, हिमांशु लटवाल व शिवराज सिंह कपकोटी शामिल रहे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING