Connect with us

अल्मोड़ा

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद 28 व 29 अक्टूबर को अल्मोड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे

सीएन, अल्मोड़ा। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 और 29 अक्टूबर को अल्मोड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिले के प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत) संजय कुमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति आध्यात्मिक यात्रा के तहत दूनागिरी और द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, रामनाथ कोविंद मंगलवार 28 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे नैनीताल राजभवन से प्रस्थान कर और दोपहर 12:30 बजे द्वाराहाट पहुंचें, जहां वे एडीआई माउंट भूमकिया में विश्राम किया। इसके बाद शाम 3 बजे वे दूनागिरी रिट्रीट के लिए रवाना हुए और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे, पूर्व राष्ट्रपति दूनागिरी रिट्रीट से निकलकर महाअवतार बाबा लाहिरी महाशय की गुफा जाएंगे, जहां वे दर्शन और ध्यान करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वे गुफा से लौटकर दोपहर 1 बजे होटल अवतार, कुकुछाना में दोपहर का भोजन करेंगे। भोजन के बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से दूनागिरी रिट्रीट में विश्राम के लिए जाएंगे, और फिर शाम 3:30 बजे नैनीताल राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING