Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में धामी सरकार खिलाफ शुक्रवार से धरना-प्रदर्शन : मनोज तिवारी

अल्मोड़ा में धामी सरकार खिलाफ शुक्रवार से धरना-प्रदर्शन : मनोज तिवारी
सीएन, अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने यहाँ जारी एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि पिछले दो माह से अल्मोड़ा में अतिक्रमण के नाम पर क्षेत्र की जनता का प्रदेश की धामी सरकार एंव प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा हैं। जिससे जनता में भय व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अतिक्रमण की कार्यवाही को रोकने के लिए विधानसभा के भीतर भी मजबूती से आवाज उठाईए लेकिन प्रदेश की धामी सरकार उदासीन बनी है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आगामी 22 सितम्बर शुक्रवार को चौघानपाटा में कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क में दिन में 12 बजे से 02 बजे तक धरना-प्रदर्शन आयोजित करके प्रदेश की भाजपा सरकार को पुनः चेताया जायेगा। उन्होंने काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों सहित प्रभावित क्षेत्र की जनता से धरना.प्रदर्शन में पहुंचकर आन्दोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING