Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 1 सितम्बर से दुगालखोला देवी मन्दिर में आयोजित होगा जन्माष्टमी महोत्सव

सीएन, अल्मोड़ा। प्रगति समूह दुगालखोला के तत्वावधान में जन्माष्टमी महोत्सव के सम्बन्ध में एक बैठक रीता दुर्गापाल की अध्यक्षता में चन्द्रमणी भट्ट के आवास मे आयोजित की गई। बैठक मे रीता दुर्गापाल ने बताया कि इस वर्ष दुगालखोला में चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक दुगालखोला देवी मन्दिर में आयोजित होगा। आज की बैठक में इस कार्यक्रम को आकर्षक व भव्य बनाने के लिये सुझाव आमंन्त्रित किये गये। तय किया गया कि इस अवसर पर मीनू दुर्गापाल, भगवती गुरुरानी, दीपा पाण्डेय व नीति मेहरा के‌ ग्रुपों द्वारा भजन का आयोजन होगा तथा 4 सितम्बर को भगवान कृष्ण की झांकी निकाली जायेगी। यह झांकी दुर्गा मंदिर से ‌करबला तक जायेगी। इस कार्यक्रम में बच्चे आकर्षक व कृष्ण परिवेश में भागीदारी करेंगे। बच्चों द्वारा झांकी में प्रतिभाग किया जायेगा। बैठक में रीता दुर्गापाल, डा़. जेसी दुर्गापाल, घनश्याम गुर्रानी, इन्द्रसिंह, हितेश दुर्गापाल, संजय.दुर्गापाल, पंकज नाथ गोस्वामी, भानु दुर्गापाल, चन्द्रमणी भट्ट, ,द्वारिकानाथ, मीरा गुरंग, रेखा दुर्गापाल, दीपा जोशी, हेमा दुर्गापाल, भगवती गुर्रानी, दीपा गोस्वामी, कमला भट्ट, गंगा असवाल, रीता बिनवाल, हरीश नाथ, प्रकाश चन्द्र खोलिया, शुभम पाण्ड़े , खष्टी बल्लभ भट्ट, शिवदत्त तिवारी, विनोद दुर्गापाल, डा. डीडी तिवारी, चन्दन सिंह रावत, नीमा बिनवाल रमा जोशी, तारा भट्ट, रीता सनवाल, गिरीश जोशी, मोहन चन्द्र उप्रेती, गिरीश लाला साह, बिमला गुणवन्त, मीना लोहनी, मीरा देवी, भगवती जोशी, कुन्दन सिंह असवाल, दयाकृष्ण काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING