Connect with us

अल्मोड़ा

कुमाऊंनी फिल्म बलि वेदना की मशहूर कलाकार अल्मोड़ा निवासी रीता का निधन

कुमाऊंनी फिल्म बलि वेदना की मशहूर कलाकार अल्मोड़ा निवासी रीता का निधन
सीएन, अल्मोड़ा।
नगर के राजपुरा निवासी मशहूर कलाकार रीता देवी का निधन हो गया है। वह 65 वर्ष की थीं। उन्होंने फिल्म निर्माता भास्कर जोशी, मनमोहन चौधरी की हिट कुमाऊंनी फिल्म बलि वेदना में हीरो की मां की भूमिका में जीवंत अभिनय किया था। उनके निधन पर कलाकारों और क्षेत्रीय लोगों ने शोक जताया है। कलाकार रीता देवी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। रीता ने अपने अभिनय से कला जगत में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कुमाऊंनी फिल्म बलि वेदना में हीरो की मां की भूमिका में शानदार अभिनय किया। अभिनय से उन्हें काफी लगाव था। उन्होंने शाॅर्ट फिल्म आखिरी मुनादी, एलबम विवाह मंगल में भी अभिनय किया। उनके निधन पर बलि वेदना फिल्म के निर्माता भास्कर जोशी, मनमोहन चौधरी, लोक कलाकार महासंगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चम्याल, सभासद राजेंद्र तिवारी, विक्की भट्ट, नारायण थापा, मनोज सनवाल, संदीप नयाल, कमलेश पांडे, बिमला बोरा आदि ने शोक जताया है।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING