Connect with us

अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में राज्य के रजत जयंती समारोह में संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य के रजत जयंती समारोह में एकल गायन, संगीत वाद्ययंत्र, एकल नृत्य और समूह नृत्य को लेकर परिसर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई।  रजत जयंती को लेकर विश्वविद्यालय में  चार अलग-अलग  तिथियों में परिसर स्तरीय व महाविद्यालय स्तरीय व अंतर विश्वविद्यालयी स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिस क्रम में परिसर स्तरीय प्रतियोगिता एकल गायन (उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीत), संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता, एकल/सामुहिक नृत्य (पारंपरिक/शास्त्रीय/फ्यूज़न) प्रतियोगिता आयोजित हुई।  प्रतियोगिता में विभिन्न कलाकारों/विद्यार्थियों ने गायन, एकल गायन, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। रजत जयंती समारोह को लेकर  विश्वविद्यालय में 1 नवंबर को अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता होगी और फिर विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रतियोगिता दिनांक: 3-4 नवंबर को होगी।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने रजत जयंती समारोह के आयोजन को लेकर नोडल अधिकारियों/संयोजकों की बैठक लेकर निर्देशित किया। कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की। इस अवसर पर  संयोजक डॉ सबीहा नाज, सह संयोजक डॉ प्रियंका पांडेय, प्रो संजीव आर्या, इं. रवींद्र नाथ पाठक,डॉक्टर प्रज्ञा वर्मा,डॉक्टर कुसुमलता आर्या,  डॉक्टर गोकुल देवपा, सह नोडल अधिकारी श्री लियाकत अली, डॉक्टर ज्योति किरण, डॉ सुनीता कश्यप डॉक्टर सरिता पालनी, नंदन जरौत, पूरन कनवाल सहित परिसर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING