Connect with us

अल्मोड़ा

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने
सीएन, अल्मोड़ा।
उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए आम चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष चुने गए। जगदीश जोशी नैनीताल में भी डेढ़ दशक तक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ रहे हैं। इससे पूर्व वह अमर उजाला व जागरग से भी जुड़े रहे। उनकी ईमानदार पत्रकार की तौर पर पहचान रही है। मूल रूप से बन्तोली गरुड़ बागेश्वर के निवासी हैं और वर्तमान में अल्मोड़ा तल्ला गल्ली मोहल्ले में रह रहे हैं। प्रेस क्लब को उनके तीन दशक से अधिक के अनुभव का लाभ मिलेगा। अध्यक्ष पद पर 4 उम्मीदवार थे। क्लब के अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में महासचिव पद पर अशोक पांडे ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट ने बाजी मारी। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में हुई। जबकि अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने आबजरवर की भूमिका निभाई। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग किया। क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक हरीश चंद्र भंडारी कार्यालय सचिव कपिल मल्होत्रा उप सचिव संस्थागत मोहित अधिकारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशन जोशी हिमांशु लटवाल चुने गए। क्लब के कुल 62 सदस्यों ने 56 ने मतदान में भाग लिया। इधर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार जताया। निर्वतमान कार्यकारिणी के सचिव रहे रमेश जोशी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया। इधर नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताया है। कहा है कि क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास किए जाएंगे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING