Connect with us

अल्मोड़ा

श्रीकृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव के लिए बच्चों का लिया आडिशन

सीएन, अल्मोड़ा। आगामी  श्रीकृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव को लेकर दुगालखोला मे तैयारिया जोरशोर से चस रहे है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रमों के लिये दुगालखोला पंचायत भवन में आडिशन कराये गये। जिसमें राधा कृष्ण की शानदार झांकिया, युगल व एकल नृत्य तथा सास्कृतिक यात्रा मे भागीदारी करने वाले बच्चे शामिल है  आडिशन  देने वाले बच्चों मे 75 बच्चे शामिल रहे, जिसमें से 31बच्चों का चयन नृत्य के लिये हुआ। आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों का चयन राधा कृष्ण के लिये हुआ। इस कार्यक्रम में जज की भूमिका अखिलेश थापा, पूजा पन्त शामिल रहें। कार्यक्रम मे  रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, संजय दुर्गापाल, संदीप गुरुरानी, हितेश दुर्गापाल, विमला गुर्रानी, चन्द्रमणी भट्ट,, आशा रावत आदि  का सहयोग रहा।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING