Connect with us

अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में 11 अप्रैल को आयोजित होगा एक दिवसीय सेमिनार

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा के वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में  दिनांक 11 अप्रैल,2023 को क्लाइमेट चेंज,प्रीवेंशन, एडाप्टेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट इन द हिमालयन रीजन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हो रहा है। यह जानकारी वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सेमिनार के सह संयोजक डॉ धनी आर्या ने दी। उन्होंने कहा कि इस एकदिवसीय सेमिनार में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, नदियों के प्रवाह तंत्र आदि में    विस्तार से विमर्श होगा। इस सेमिनार में प्रो जीवन सिंह रावत (पूर्व निदेशक,सेंटर फॉर एक्सीलेंस फ़ॉर एनआरडीएमएस इन उत्तराखंड) बीज वक्ता एवं संरक्षक के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.न जगत सिंह बिष्ट   सहित विद्वान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING