Connect with us

अल्मोड़ा

मणिपुर व बंगाल में हुई घृणित घटनाओं पर राजनीति करना महिलाओं का अपमान : मकसं

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की एक बैठक देश में हो रहे महिलाओं के प्रति घृणित जघन्य अपराधों को लेकर संस्था के कार्यालय नंदा देवी में हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने मणिपुर व बंगाल आदि जगहों में महिलाओं के साथ हो रहे शारीरिक उत्पीड़न व महिलाओं की अस्मिता का अपमान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने मणिपुर व बंगाल में हुई घटनाओं पर आक्रोश जताया। कहा कि राजनैतिक पार्टियां इन संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति कर रही हैं जो महिलाओं के लिए बहुत ही अफसोसजनक है। बैठक में सचिव पुष्पा सती, आशा कर्नाटक, शांति शाह, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, ममता चौहान, मंजू अग्रवाल, राधिका जोशी, चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, दीपा जोशी, इंदिरा लोहानी, रीता जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, रेखा चौहान, अदिति अग्रवाल पांडे, आशा पंत, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, सुनैना मेहरा आदि सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन मीता उपाध्याय द्वारा किया गया।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING