Connect with us

अल्मोड़ा

पंचतत्व में विलीन विधायक मनोज तिवारी की माता स्व. पार्वती तिवारी का देह

पंचतत्व में विलीन विधायक मनोज तिवारी की माता स्व. पार्वती तिवारी का देह
सीएन, अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की माता स्व.पार्वती तिवारी उम्र 98 वर्ष का कल श्री तिवारी के बड़े भाई किसान नेता प्रकाश तिवारी के खटीमा स्थित आवास में वृद्धावस्था एंव शारीरिक अस्वस्थता के कारण कल दिन में 4 बजे के लगभग हो गया था। आज प्रातः 8 बजे खटीमा स्थित आवास से अंतिम यात्रा सात नदियों के संगम शारदा घाट बनबसा मोक्षधाम में विधायक मनोज तिवारी एंव बड़े भाई प्रकाश तिवारी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, बागेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऎठानी, अल्मोड़ा से जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व दर्जा मंत्री एड. केवल सती, पी सी सी सदस्य गोपाल चॊहान, प्रकाश रावत, दानिश खान, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट डिंपल, सुनील जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पंकज वर्मा, गणेश नॆनवाल, ब्लाँक अध्यक्ष मनोज रावत, दीपक फर्त्याल, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, दीपक मलडा़, प्रेम सिंह मेर, मोहन नगरकोटी, अनिल मेर, राजेश अधिकारी, हेम कुमार आर्य, हेम जोशी, सुन्दर सिंह बोरा, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, विनोद वॆष्णव आदि ने पँहुचकर अंतिम दर्शन करके पुष्पाजंली अर्पित की।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING