Connect with us

अल्मोड़ा

एसएसजे विवि अल्मोड़ा के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट का किया अभिनंदन

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मुख्यालय आकर कार्यों की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मियों की बैठक ली। इससे पूर्व सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में शिक्षकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया उसके उपरांत कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट एवं उनकी धर्मपत्नी दीपा बिष्ट हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग गए। जहां हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा नवनियुक्त कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. माया गोला, डॉ. गीता खोलिया, डॉ. बचन लाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, डॉ. मनोज बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी, डॉ. आशा शैली, डॉ. प्रतिमा, कला संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो. कौस्तुबानन्द, प्रो.निर्मला पंत, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. गिरीश चन्द्र साह, प्रो. एनडी कांडपाल, डॉ. श्वेता चन्याल, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. ललित जोशी, डॉ लता आर्या आदि शिक्षक एवं परिसर के शिक्षणेत्तर बंधु के साथ परिसर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्यालय में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष देवेंद्र पोखरिया ने संघ की ओर से बधाई पत्र दिया गया। विश्वविद्यालय के मुख्यालय प्रथम बार पहुंचने पर उनका परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, लियाकत अली (विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी), डॉ. ललित जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी), श्री विपिन जोशी, श्री देवेंद्र पोखरिया, प्रकाश सती, त्रिलोक सिंह, सुरेश खेतवाल, हेमा डसीला, एमएम पांडे, विनीत कांडपाल, गोविंद मेर, वीरेंद्र सिंह मूस्यूनी, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, देवेंद्र धामी, गोविंद रावत आदि ने नवनियुक्त कुलपति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING