Connect with us

अल्मोड़ा

इस वर्ष जन्तुविज्ञान मैदान में होगा पुतला दहन, जीआईसी में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस वर्ष जन्तुविज्ञान मैदान में होगा पुतला दहन, जीआईसी में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
सीएन, अल्मोड़ा।
नगर पालिका अल्मोड़ा सभागार में हुई दशहरा महोत्सव अल्मोड़ा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। तय किया गया कि 24 अक्टूबर दशहरा के दिन कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। इस बार पुतला दहन स्थल और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल अलग अलग बनाये गये हैं। तय किया गया कि पुतला दहन एसएसजे परिसर के जूलॉजी मैदान में रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जायेगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम जीआईसी अल्मोड़ा मैदान में होंगे। बैठक में आगामी दशहरा महोत्सव की दृष्टिगत सदस्यों के सुझाव लिए गए और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह भी तय हुआ कि इस वर्ष 10 से 15 पुतलों का ही निर्माण किया जायेगा और उनका दहन एसएसजे विश्वविद्यालय की जूलॉजी ग्राउंड में किया जाना सुनिश्चित किया गया है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में किया जायेगा। सर्वसम्मति से इस वर्ष अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष पद के लिए अजीत सिंह कार्की और सचिव पद के लिए वैभव पांडे को चुना गया है। मुख्य संयोजक में हरीश कनवाल सांस्कृतिक संयोजक में मनोज जोशी कोषाध्यक्ष में राजेंद्र तिवारी मीडिया प्रभार दीप जोशी को चुना गया है। बैठक में आनंद बगड़वाल, दीप लाल शाह, अमरनाथ नेगी, ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी, अशोक पांडे, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज सनवाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, संजय अग्रवाल, मनीष जोशी, किशन लाल, आशीष गुरुरानी, शरद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING