Connect with us

अल्मोड़ा

एनईपी के अंतर्गत पाठ्यक्रमों के संचालन और फोरेंसिक साइंस विषय के पाठ्यक्रम को लेकर बैठक हुई

सीएन, अल्मोड़ा। सांसद एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट की अल्मोड़ा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का नया परिसर व कॉलेज बनाने और इसके तहत फॉरेंसिक विज्ञान के विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित करने को लेकर कल गहन वार्ता की गई थी। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने विभिन्न संकायाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि सोबन सिंह जी ने विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न स्नातक,परा स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। पाठ्यक्रमों के निर्माण और संसाधनों के लिए एक प्रस्ताव बनाने के लिए प्रो अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी गयी है। जिसमें सदस्यों के रूप में प्रो ए के नवीन, प्रो मधुलता नयाल, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डॉ पारुल सक्सेना और डॉ मनोज बिष्ट होंगे।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय में नवीन शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों को लेकर भी एक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने आंतरिक अंक का मूल्यांकन समय पर करा लेने, नवीन शिक्षा नीति के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन को लेकर गहन चर्चा की। NEP के तहत संचालित वोकेशनल, स्किल एवं वैल्यू एडेड पाठ्यक्रमों में से जिन विषयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में संचालित किए जाएंगे, उनको लेकर मंथन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों के असाइनमेंट को 2 जून तक जमा करा लें। विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। साथ ही यह भी निर्णय हुआ आगामी सत्र में निर्धारित तिथि से पूर्व ही आंतरिक मूल्यांकन (केवल आंतरिक परीक्षा सम्पन्न कराकर) किया जाएगा। बैठक में प्रो जगत सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष,कला) ,प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष,विज्ञान), प्रो अनिल कुमार यादव (डीन शैक्षिक), परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो ए के नवीन, प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष,दृश्यकला), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष,वाणिज्य) प्रो रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष,शिक्षा), डॉ मनोज कुमार बिष्ट, डॉ पारस नेगी, डॉ ललित जोशी, हेमा शामिल हुई।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING