Connect with us

अल्मोड़ा

स्थानीयता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की पहल शुरू

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय तथा इसके परिसरों द्वारा आयोजित विभिन्न शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को  स्वागत हेतु अंगवस्त्र और अन्य उपहार सम्मान स्वरूप दिए जाते हैं।  इस संबंध में कुलपति प्रो सतपाल सिंह ने  सभी परिसरों के निदेशकों और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों को स्थानीय उत्पादों, विशेषकर क्षेत्र की वॉर विडोज़/ महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित/तैयार की हुई सामग्रियों को ही उपहार स्वरूप देने के लिए आदेश दिया है। इसके साथ कार्यक्रमों में अंगवस्त्र के लिए प्रयुक्त किये जाने वाली सामग्रियों के साथ साथ जलपान में भी स्थानीय चाय और कुल्हड़  का उपयोग किये जाने के लिए आज पहल शुरू कर आदेश  जारी कर दिया है। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि  स्थानीयता को बढ़ावा दिए जाने और वीर वीरांगनाओं/ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। अब वीरांगनाओं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए स्थानीय उत्पादों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपयोग किया जाएगा। इस पहल से स्थानीयता को प्रोत्साहन मिलने के साथ साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शहीदों की वीरांगनाओं और महिलाओं द्वारा शॉल आदि वस्त्र, स्थानीय उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। जिनको प्रोत्साहन देना होगा। इससे शासन के वोकल फ़ॉर लोकल  पहल को बल मिलेगा।  उन्होंने कहा कि सभी परिसर निदेशकों को इससे संबंधित आदेश दिया गया है।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING