Connect with us

अल्मोड़ा

विवि के वरिष्ठ शिक्षकों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो इला बिष्ट अब स्थायी कुलसचिव श्री सुधीर बुड़ाकोटी के मुख्यालय से बाहर रहने पर कुलसचिव पद के दायित्वों का निर्वहन करेंगी। वो विश्वविद्यालय के मुख्य पद के पद को सुशोभित करेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण  को बल मिलेगा।  प्रो इला बिष्ट को  महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर जंतु विज्ञान के डॉ मुकेश सामंत, डॉ संदीप कुमार, डॉ राम चन्द्र मौर्य सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने हर्ष जताया है। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट का आभार जताया।  इसके साथ ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की निदेशक रूप में मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो मधुलता नयाल पूर्व में कार्यभार ग्रहण कर चुकी हैं। कला संकायाध्यक्ष के रूप में  अंग्रेजी  विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रीति आर्या को विभागाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी  गई है। हिंदी विभाग की डॉ प्रीति आर्या को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कार्यभार सौंपा। इन सभी को दायित्व दिए जाने पर डॉ गीता खोलिया, प्रो निर्मला पंत,प्रो कौस्तुभानन्द पांडे, डॉ ममता पंत, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ माया गोला, डॉ बचन लाल, डॉ प्रतिमा, डॉ श्वेता चनियाल, डॉ लता आर्या, डॉ दीपक टम्टा, डॉ आशा शैली, डॉ ललित जोशी ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING