Connect with us

अल्मोड़ा

सबसे स्वस्थ महिला कौन प्रतियोगिता को लेकर हुई चर्चा

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की संयुक्त बैठक संस्था के कार्यालय में 24 तारीख को होने वाले महिला स्वास्थ्य शिविर व सबसे स्वस्थ महिला कौन प्रतियोगिता को लेकर हुई जिसमें सभी महिलाओं को स्वास्थ्य शिविर को लेकर जिम्मेवारी दी गई बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जे सी दुर्गापाल ने डब्ल्यूएचओ के मानकों के बारे में बताया महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल द्वारा कहा गया कि यह शिविर उन महिलाओं के लिए बहुत लाभप्रद है जिनके पास अपने लिए समय नहीं होता व समय अभाव के कारण चेकअप के लिए नहीं जा सकती हैं उन्हें एक ही जगह पर अपने स्वास्थ्य को समझने के लिए निशुल्क कैंप मिल रहा है रविवार होने की वजह से महिलाएं स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लाभ ले सकती हैं उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा कहा गया कि महिलाओं के लिए जो हमने यह शिविर किया है इसका अधिक से अधिक महिलाएं लाभ लें रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सन वाल द्वारा सभी व्यवस्थाओं को लेकर बात की गई निर्णय लिया गया कि जो महिलाएं 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच अपना नाम लिखवा लेंगे केवल वहीं महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेंगे अन्य महिलाएं 12 से 3:00 बजे तक कभी भी अपने को विभिन्न डॉक्टर को दिखा सकती है इस स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन गाइनेकोलॉजिस्ट डेंटिस्ट वह हार्ट के डॉक्टर उपस्थित रहेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाओं का शुगर,बीपी, हीमोग्लोबिन,हाइट व वेट लिया जाएगा जिस महिला का W H O नॉर्म्स के अनुसार सही पाया जाएगा उन महिलाओं को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिलेगा महिलाओं का परीक्षण दो वर्गों में किया जाएगा 25 से 50 साल की उम्र व 50 से ऊपर की महिलाएं। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को कुछ टॉनिक व दवाएं भी निशुल्क दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर जे सी दुर्गापाल व संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया बैठक मे चंद्रा अग्रवाल ममता चौहान मंजू जोशी मंजू रावत सुनैना मेहरा अनीता रावत सरला बिष्ट राधिका जोशी रमा जोशी आशा कर्नाटक शांति शाह रेखा चौहान गीता शाह दीपा जोशी रीता जोशी अनुराधा अग्रवाल आशा पंत अंजू अग्रवाल मंजू अग्रवाल दीपा सतीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING