Connect with us

अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा ने पारकोट में 100 निर्धन छात्राओं को कापियां व लेखन सामग्री किया वितरण

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र विकास संस्थान व महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के सहयोग से बिन्ता जीजीआईसी पारकोट में 100 निर्धन छात्राओं को कापियां व लेखन सामग्री का वितरण किया गया तथा 10 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरित किये गये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह कैड़ा प्रधानाचार्य जीआईसी बिन्ता रहे। मुख्य अतिथि तथा जीजीआइसी पारकोट की प्रधानाचार्य दीपा कपटोला तथा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल चन्द्रमणी भट्ट ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया तथा छात्रों ने स्वागत तथा सरस्वती वन्दना की। जीजीआईसी पारकोट की छात्राओं ने पंजाबी डान्स तथा सास्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य दीपा कपटोला ने महिला कल्याण सस्था का विद्यालय में कार्यक्रम करने हेतु आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। संचालन संस्था की सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र कैड़ा ने महिला कल्याण संस्था के गरीब बच्चों को कापी लेखन सामग्री वितरित करने पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था की उपसचिव गीता शाह, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, संरक्षक आशा कर्नाटक, सुश्री आशा पंत, अनीता रावत, रमा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, दीपा, सतीश जोशी, चन्दमणी भट्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री कैलाश शिव मंदिर के पुजारी अभिभावक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अनिल चौधरी सामाजिक ‌ कार्यकर्ता श्री मती कमला कैड़ा प्राईमरी पाठशाला की प्रधानाध्यापक लक्ष्मी आर्या सहित अभिभावक शिक्षिकाएं, ग्रामीण महिला पुरुष तथा संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING