Connect with us

बागेश्वर

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बसंत कुमार ने कांग्रेस का थामा

सीएन, बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव के लिए आम आदमी प्रत्याशी माने गए और पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बसंत कुमार ने कांग्रेस का थाम लिया है जिसके बाद आम आदमी पार्टी को बागेश्वर में बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने पार्टी में शामिल कराया। अब मान जा रहा कि बसंत कुमार कांग्रेस के सिंबल पर बागेश्वर उपचुनाव में मैदान में कूद सकते हैं। इससे पहले कल भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए उनके पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास को भाजपा में शामिल करवा दिया जिसके बाद बागेश्वर में उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प होना गया है।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING