Connect with us

बागेश्वर

बागेश्वर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने ईवीएम स्टॉग रूम का निरीक्षण किया

सीएन,बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने गुरूवार को बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए ईवीएम स्टॉग रूम के साथ ही मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए डिग्री कॉलेज परिसर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य कार्यालय के दो मंजिले में बनने वाले स्टॉग रूम की जानकारियां लेते हुए मतगणना के लिए तैयार वनस्पति, जंतु विज्ञान भवन व्याख्यान कक्षों में जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उचित बैरीकेडिंग के साथ ही कॉलेज के सभाकक्ष में कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल बैरिकेडिंग को दिए। साथ ही उन्होंने प्राचार्य कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कॉलेज परिसर में झाडियों का कटान करते हुए उचित सफाई करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर रिटनिर्ंग ऑफिस पहुंचकर बैरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नामाकंन संबंधी जानकारियां ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, रिटनिर्ंग आफिसर हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अंकित कंडारी, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, सहायक रिटनिर्ंग आफिसर तितिक्षा जोशी, दीपिका आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे। 

जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की शख्सियत : रचना साफ्ट ड्रिंक मार्केटिंग से लेकर लोकसंस्कृति के संवर्धन हेतु समर्पित दीवानदा की अथ: कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING