Connect with us

बागेश्वर

प्रावि अमसरकोट का डीएम कोंडे ने किया निरीक्षण, जर्जर सीलिंग पर नाराजगी, शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

सीएन, बागेश्वर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग के उपरांत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अमसरकोट स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण गुणवत्ता एवं भौतिक संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय कक्ष में क्षतिग्रस्त (खराब) सीलिंग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी को विद्यालय भवन की मरम्मत हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में संचालित किसी भी सरकारी कार्यक्रम का बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि शिक्षण स्तर में निरंतर सुधार एवं नवाचारात्मक प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त विकास खंडों में सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए, ताकि भवन सुरक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर समयबद्ध सुधार किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, एआरटीओ अमित कुमार, सहायक निबंधक आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING