Connect with us

बागेश्वर

एक लाख रुपए देने का आश्वासन मिलने पर शुरू हुई हैली सेवा

सीएन, बागेश्वर। बागेश्वर के ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में संचालित हेलीकॉप्टर सेवा उस समय विवादों में आ गया, जब छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के फील्ड से हेली सेवा के संचालन का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब मामला तूल पकड़ा तो डीएम अनुराधा पाल को छात्रों से वार्ता के लिए बुलाना पड़ा। फिलहाल, हेली सेवा का मामला सुलझ गया है। छात्र संघ के विरोध के बाद प्रशासन बैकफुट आया। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा को डिग्री कालेज मैदान के बजाय मालता पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से उड़ान भरने को कहा। जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने मालता पुलिस लाइन से तीन उड़ानें भी भरी। उधर मामला गरमाता देख डीएम अनुराधा पाल ने छात्र पदाधिकारियों को बुलाकर वार्ता की। इस दौरान कॉलेज मैदान के जीर्णोद्धार के लिए एक लाख रुपए देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद छात्रों ने मैदान से हेली 

Continue Reading
You may also like...

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING