Connect with us

बागेश्वर

नव नियुक्त जिलाधिकारी रीना जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया

सीएन, बागेश्वर। नव नियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कोषागार दो तालक का निरीक्षण करते हुए पंजिकाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय, आबकारी कार्यालय सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के साथ ही वीसी रूम, भू-अभिलेख कक्ष का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दियें। उन्होंने शिकायत पटल का निरीक्षण दौरान समस्याओं का वर्गीकरण कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दियें। उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि पलायन प्रभावित गांवों का समेकित विकास करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि रिवर्स पलायन प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने कहा चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही पर्यटन की बढावा देने हेतु कार्य किया जायेगा। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान ससमय किया जाए तथा प्रेस प्रतिनिधि कभी भी उनसे मिलकर अथवा दूरभाष पर समस्यायें से अवगत कराने के साथ ही जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING