Connect with us

बागेश्वर

नहीं रहे मंत्री चंदन रामदास, बागेश्वर में ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने जताया दुख

नहीं रहे मंत्री चंदन रामदास, बागेश्वर में ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने जताया दुख
सीएन, बागेश्वर।
उत्तराखंड की धामी कैबिनेट में समाज कल्याण और परिवहन मंत्री थे चंदन राम दास का आज बुधवार को बागेश्वर में निधन हो गया। वह बागेश्वर में अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह उत्तराखण्ड सरकार में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्रालय संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से उत्तराखंड सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बागेश्वर की जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु की पुष्टि की है। चंदन रामदास की मौत की खबर आने से राजनीति जगत में मायूसी छा गई। पार्टी सहित तमाम राजनेता उनके आकस्मिक निधन से स्तब्ध है। सभी चंदन रामदास के शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING