Connect with us

बागेश्वर

उच्च हिमालय में बसे गांवों में पहुंचेगी ऊर्जा निगम की बिजली, सरकार ने किए प्रयास तेज : गड़िया

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र में उरेडा की बिजली से संचालित गांव अब ऊर्जा निगम की बिजली से रोशन होंगे। इन गांवों को मजबूत करने के लिए सरकार ने चार करोड़, 98 लाख, 96 हजार रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जल्द ही गांवों को इसका लाभ मिलेगा। मालूम हो कि कपकोट तहसील के कई गांव लंबे समय से उरेडा की बिजली से काम चला रहे थे। उन्हें रोशनी के लिए बिजली तो मिल रही थी, लेकिन बिजली से संचालित उपकरण चलाने के लिए बिजली नहीं मिल रही थी। इसके लिए उन्होंने कई बार आंदोलन भी किया। गत वर्ष मुख्यमंत्री ने गैर विद्युतीकरण क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बिजली देने की घोषणा की थी। अब यह घोषणा धरातल पर उतरने जा रही है। शिखर, भनार, जातोली, धाकुड़ी-चिल्ठा, कुंवारी, बोरबलड़ा आदि क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि सरकार द्वारा इसके लिए प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी है, जल्द ही उच्च हिमालयी गांव के लोगों बिजली का लाभ मिलेगा, इसके बाद यहां के निवासी अन्य लोगों की तरह विद्युत से चलने वाले उपकरणों का संचालन कर सकेंगे।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING