Connect with us

बागेश्वर

कुर्मांचल लघु कुंभ श्री राम महायज्ञ भद्रतुंगा का फिता काट कर शुभारंभ

सीएन, बागेश्वर। कुर्मांचल लघु कुंभ श्री राम महायज्ञ भद्रतुंगा का क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, अध्यक्ष समिति पूर्व व कबीना मंत्री बलवंत भौर्याल ने संयुक्त रूप से फिता काट कर व मॉ सरयू की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर दिया गया। बालिका इंटर कॉलेज के दौरान सूपी की छात्राओं का द्वार वंदना एवं स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मई से 11 मई तक चलने वाले लघु कुंभ में बुधवार को प्रात: श्रद्धालुओं द्वारा सरयू नदी से जलभरकर आश्रम स्थित राम मंदिर होते हुए मंदिर व यज्ञ बजे तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इसके बाद पंडाल में जन समूह को संदेश देते हुए लघु कुंभ संरक्षक व विधायक सुरेश गडिया ने श्रीराम यज्ञ में प्रतिभा कर पुण्य लाभ उठाने की अपील की जनता से अपील की। उन्होंने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि सरयू माता व भगवती माता सभी का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि सरयू देश की पवित्र नदियों को माना जाता है। कैलाश मानसरोवर से गुप्त रूप में अवतरित सरू जूनी गांव के निकटवर्ती पहाड़ी से सैकडों जल दृश्य के रूप में प्रकट होता है, इस स्थान को सरमूल के नाम से जाना जाता है। भद्रतुंगा में प्रथम बार स्वामी अभिराम दास त्यागी के प्रयत्न व सरमूल सौधारा, भद्रतुंगा विकास एवं सरयू संरक्षण समिति के प्रयासों से कुरमाचल लघु कुंभ श्री राम महायज्ञ का पद बनाया जा रहा है, जो क्षेत्र की जनता के साथ ही प्रदेश व देश के लिए शुभ फलदायक होगा। उन्होंने सरकार कहा विकास के लिए तैयार है। कपकोट क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं देगा। सरयू माता के मंदिर व भव्य घाट बनाएंगे। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सभी को लघु कुंभ श्रीमराम महायज्ञ आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा भद्रतुंगा में जो मॉ सरयू का नया तीर्थाटन बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढेगा वहीं स्वरोजगार को भी बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा जनपद में धार्मिक, साहसिक व प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनायें है, हमें उन्हें विकसित करने के लि भरसक प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी को महायज्ञ की बधाई देते हुए सफलता की शुभाकामना दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, कपकोट ब्लॉक प्रमुख व समिति सचिव गोविन्द सिंह दानू ने भी संबोधित किया व मॉ सरयू व सरमूल के बारे में विस्तृत जानकारियां दी, साथ ही उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास त्यागी व देवानंद महाराज का लघु कुंभ श्रीराम महायज्ञ आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दयाल सिंह कुमल्टा द्वारा किया गया। लघु कुंभ में प्रतिदिन हवन, कथावाचन, भण्डारा आदि आयोजित होगा। कार्यक्रम में सरमूल सौधारा, भद्रतुंगा विकास एवं सरयू संरक्षण समिति अध्यक्ष व पूर्व कबीना मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, प्रभा देवी, प्रभात दानू, सुरेश काण्डपाल, जगमोहन ऐठानी, विजय लोबियाल, महेश खेतवाल, मनोहर राम, भगवत सिंह कोरंगा, लक्ष्मण देव, हरीश सोनी, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी सहित क्षेत्रीय जनता व श्रद्धालुजन मौजूद थे।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING