Connect with us

बागेश्वर

बागेश्वर जिले के खुल्दोड़ी गांव की सुमन खेतवाल बनी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट

बागेश्वर जिले के खुल्दोड़ी गांव की सुमन खेतवाल बनी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट
सीएन, बागेश्वर।
राज्य के होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर सुविधाविहीन राज्य के पर्वतीय इलाकों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बन गई है। मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के खुल्दोड़ी गांव की सुमन खेतवाल की, जिनका चयन महाराष्ट्र न्यायिक प्रणाली में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर हुआ है। उन्होंने यह उपलब्धि पीसीएस (जे) परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के दूरस्थ खुल्दोड़ी गांव निवासी सुमन खेतवाल महाराष्ट्र न्यायिक प्रणाली में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बन गई है। अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित करने वाली सुमन, बीते रोज जब वह इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल कर पहली बार अपने घर पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सुमन का स्वागत किया। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त करने वाली सुमन ने कक्षा छह और सात की शिक्षा ऐठाण से तथा कक्षा आठ से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर से की है। तदोपरांत उन्होंने महाराष्ट्र से कानून की पढ़ाई की और वहीं बतौर अधिवक्ता पुणे की जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगीं। हाल ही में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की प्री, मेन्स परीक्षा पास करते हुए इंटरव्यू भी क्लीयर कर इस मुकाम को हासिल करने वाली सुमन को आगामी जून माह में महाराष्ट्र राज्य में ही बतौर जज नियुक्ति मिल जाएगी।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING