Connect with us

बागेश्वर

बांबी की गिरफ्तारी देश में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या : यशपाल

सीएन, बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को गिरफ्तार किये जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बाबा बागनाथ की पवित्र नगरी बागेश्वर के मंदिर में पहुँचने से पहले ही बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और अन्य उत्तराखंड बेरोजगार संघ के साथियों को पुलिस द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर जबरन बिना किसी कारण गिरफ्तार करना यह सिद्ध करता है कि आज भाजपा द्वारा देश में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, आखिर किसी को बोलने से, अपनी बात रखने से कैसे रोका जा सकता है? लोकतंत्र में विचारों की अभिव्यक्ति की स्वंतंत्रता सब को है |क्या किसी को उत्तराखंड जनविरोधी भाजपा सरकार से सवाल पूछने का अधिकार भी नहीं है ? आख़िर युवाओं से भाजपा शासन प्रशासन क्यों डरा हुआ है। प्रशासन की यह दमनात्मक व ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही की मैं भर्त्सना करता हूँ |इस कृत्य से यह तय हो गया है भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में अपनी हार मान चुकी है।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING