Connect with us

बागेश्वर

दोस्तो के साथ सरयू नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव बरामद

दोस्तो के साथ सरयू नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव बरामद
सीएन, बागेश्वर।
यहां एक बार फिर एककिशोर सरयू नदी में नहाते समय डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची एसडीआरएफ टीम ने नदी में रेस्क्यू कर शव बादमद किया। जानकारी के अनुसार 23 जून को थाना कपकोट की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि ए​क लड़का अपने दोस्तो के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए गया था। नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण उक्त लड़का 15 से 20 फीट गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त लड़के की सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के किशोर सौरभ सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ग्वाड बागेश्वर का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING