Connect with us

चमोली

चलती कार पर बोल्डर गिरा, कार सवार दंपत्ति की मौत

सीएन, चमोली। यहां एक चलती कार पर चट्टान के टूटकर आये बोल्डर गिर गया.जिससे कार सवार दंपत्ति की मौत होने की खबर है। हादसा चमोली के कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे पर हुआ हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून से थराली की ओर आ रही एक कार पर चमोली के कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे के बगोली के पास पहाड़ी से टूटकर एक बोल्डर आ गिरा। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए फ़ोर्स मौके पर है। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह और उनकी पत्‍नी साव‍ित्री देवी न‍िवासी मेटा कुलसारी चमोली के रूप में हुई है।

Continue Reading
You may also like...

More in चमोली

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING