Connect with us

चमोली

थराली में किशोरी के साथ दुष्कर्म मामला, क्षेत्र में तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

थराली में किशोरी के साथ दुष्कर्म मामला, क्षेत्र में तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
सीएन, चमोली।
जनपद चमोली के थराली में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को थराली में एक बार फिर तनाव देखने को मिला। व्यापार संघ ने एहतियातन बाजार को बंद करने का आह्वान किया। सुबह से ही थराली में भारी पुलिस बल तैनात है। जानकारी के लिए बता दें विशेष समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद चाकू की नोक में नाबालिग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन 10 अक्टूबर को स्थानीय लोगों ने थराली में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक हफ्ते में आरोपी की दुकान खाली करने की मांग की थी। आज एक सप्ताह बीत जाने के क्षेत्र में फिर तनाव बढ़ गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी तरह की अशांति पैदा करने की अनुमति नहीं देगें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी : सात दिन भारी बारिश की संभावना, आंधी की भी चेतावनी, गिरेगा पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in चमोली

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING