Connect with us

देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले,भीमताल बनेगी नगर पालिका

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले,भीमताल बनेगी नगर पालिका
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। इसके कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव पर चर्चा हुई, इन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलफैसलों में नरेंद्र नगर की सीमा का किया गया विस्तार। तीन गांव को नगर पालिका में जोड़ा गया।150 व्यक्ति से ज्यादा है जनसंख्या घनत्व। चमोली के घाट ब्लॉक को अब नगर पंचायत बनाया गया है। घाट के महत्व को देखते हुए लिया गया है ये फैसला। कीर्तिनगर का भी सीमा विस्तार किया गया है। 32 परिवार को शहरी क्षेत्र में जोड़ा गया है, पूर्व में ये रह गए थे। मुनस्यारी बनाया गया नगर पंचायत। नगर पालिका रुद्रप्रयाग का भी किया गया विस्तार, जोड़े गए कुछ और गांव। भीमताल में भी लगातार पर्यटन बढ़ रहा है, इस लिए इसे उचकृत करके नगर पालिका बनाने का लिया फैसला, अब होगी नगर पालिका। वन विभाग के 2 प्रस्ताव आए सामने। सहायक संख्या अधिकारी के पद किए गए खत्म। मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को मिली मंजूरी, इसमें सहायता निधि में धनराशि बहुत तेजी से दी जाएगी। साधारण रूप से घायल पर 15 हजार। गंभीर रूप से 1 लाख मिलेगी। जंगली जानवर से संघर्ष में मृत्य होने पर मिलेगी 6 लाख रुपये। शिक्षा विभाग में हुई चर्चा। मुख्यमंत्री उच्च सोध प्रोत्साहन योजना, ये एक चैलेंज फंड के रूप में काम करेगी।15 लाख तक के प्रोजेक्ट लिए जायेंगे कुछ विशेष में 18 लाख भी लिए जा सकते हैं। इसमें फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट भी शुड कार्य करेंगे। देव भूमि उद्यमिता योजना प्रदेश सरकार लेकर आ रही है। इस योजना में एवरनेस कैंप लगाए जायेंगे। इसमें अलग-अलग जिलों में शोध कार्य करवाए जायेंगे। इसमें एक्सपर्ट स्टूडेंट को ट्रेंड करेंगे। एक साल में तीन हजार को ट्रेनिंग मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा के तहत मेडिकल कॉलेज में भी हर साल नर्स की भर्ती निकाली जाएगी।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING