Connect with us

देहरादून

भाजपा विधायक जीना को नगर निगम में बदसलूकी करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में भाजपा के विधायक महेश जीना को नगर निगम में बदसलूकी करना काफी महंगा पड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को जीना नगर निगम पहुंचे और एक टेंडर के सिलसिले में उन्होंने कर्मचारियों से बात की पर संतोष जनक जवाब न मिलने पर नगर आयुक्त से गाली गलौज कर दी। देहरादून नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। कोतवाली में तहरीर नगर निगम चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह द्वारा दी गई है उन्होंने बीते मंगलवार को नगर निगम में जाकर खूब हंगामा किया और परिचित का टेंडर निरस्त होने पर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज भी की और जान से मारने की धमकी। यह मामला अब सल्ट विधायक को काफी भारी पड़ गया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING