Connect with us

देहरादून

सीएम धामी ने किया महानवमी पूजन, कन्याओं के धोए पैर

सीएम धामी ने किया महानवमी पूजन, कन्याओं के धोए पैर
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का विधि विधान के साथ उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि.विधान से कन्या.पूजन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि.विधान से कन्या.पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। साथ ही कन्याओं के पैर भी धुलाए। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। महानवमी के अवसर पर देहरादून में भी कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर सुबह से ही लोगों ने कन्या पूजन शुरू कर दिया था। कन्याओं को हलवाए पूरी और चने आदि का भोग लगाया गया। मुख्यमंत्री ने आद्यशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING