Connect with us

देहरादून

सीएम धामी आज करेंगे चारधाम यात्रा का शुभारंभ, 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट

सीएम धामी आज करेंगे चारधाम यात्रा का शुभारंभ, 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट
सीएन, देहरादून।
इस बार यात्रा में दस मई को गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। बारह मई को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय है। चारधाम यात्रा तैयारियों को पर्यटन विभाग ने अंतिम रूप देना शुरू किया है। विभाग की ओर से सभी यात्रियों से अपील की जा रही है कि जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर आना चाहता है वह अपना पंजीकरण जरूर कराएं, जिससे उन्हें यात्रा में परेशानी का सामना न करना पड़े। चारधाम यात्रा नौ मई से विधिवत शुरू होगी। तैयारियों को लेकर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन पूजा गब्र्याल ने आईएसबीटी ट्रांजिट कैंप पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। बताया कि पंजीकरण ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से किया जा सकता है। सरकार की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है अब इसे सिर्फ अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से चारधाम यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING