Connect with us

देहरादून

कांग्रेस ने कर्नाटक के भाजपा नेता पर देहरादून में दर्ज कराया मुकदमा

कांग्रेस ने कर्नाटक के भाजपा नेता पर देहरादून में दर्ज कराया मुकदमा
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस ने कर्नाटक प्रदेश में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि राठौर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही कड़े शब्दों में निंदा की है। उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी ने अध्यक्ष करन माहरा के प्रतिनिधि के रूप में थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। राठौर की ओर से धमकी दिए जाने का ऑडियो भी प्रमाण के तौर पर पुलिस का उपलब्ध कराया गया है। अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट में महरा ने कहा कि खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मनीकांत राठौर के इस दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत है। जोशी ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार सुनिश्चित नजर आ रही है और उसके विधानसभा प्रत्याशी गुंडों जैसा व्यवहार करने लगे हैं, लेकिन इसका जवाब जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING